रोज़ का पञ्चाङ्ग होम स्क्रीन पर — विजेट व व्रत-स्मरण, हिन्दू कैलेंडर ऐप में ऐप लें ›

कालशोध पञ्चाङ्ग

छपे हुए पञ्चाङ्ग की तरह एक दिन — एक पृष्ठ। हर पृष्ठ पर उस दिन के सूर्योदय के समय चल रही तिथि, नक्षत्र, योग और करण उनके समाप्ति-समय (घंटा:मिनट और सूर्योदय से घटी-पल) के साथ, चन्द्र व सूर्य राशि, सूर्योदय-सूर्यास्त, चन्द्रोदय-चन्द्रास्त, दिनमान-रात्रिमान, व्रत-पर्व, अभिजित-राहु काल जैसे शुभ-अशुभ काल, और दिन व रात्रि का चौघड़िया दिया गया है। पन्ने का कोना पकड़कर बाईं ओर पलटें तो अगला दिन, दाईं ओर लाएँ तो पिछला। बड़ी स्क्रीन पर पञ्चाङ्ग खुली पुस्तक की तरह दो पृष्ठों में दिखता है।

सारी गणना वही है जो हिन्दू कैलेंडर ऐप में होती है — लाहिरी अयनांश, आपके चुने हुए स्थान के अनुसार।