छपे हुए पञ्चाङ्ग की तरह एक दिन, एक पृष्ठ: आज की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण उनके समाप्ति-समय के साथ, सूर्योदय-सूर्यास्त और चन्द्रोदय-चन्द्रास्त, व्रत-पर्व, राहु काल जैसे शुभ-अशुभ काल, दिन-रात्रि का चौघड़िया, लग्न सारणी, होरा और ग्रह स्थिति — सब एक ही पृष्ठ पर, देवनागरी अंकों में। पन्ना पलटें तो अगला दिन।
गणना वही है जो हिन्दू कैलेंडर ऐप में होती है — लाहिरी अयनांश, आपके चुने हुए स्थान के सूर्योदय के अनुसार। ऊपर लिखे स्थान पर टैप करके अपना शहर चुनें।
एक अहोरात्र में ६० घटी होती हैं, एक घटी में ६० पल; एक घटी लगभग २४ मिनट की है। पञ्चाङ्ग में समाप्ति-समय सूर्योदय से गिनी घटी-पल में लिखा होता है — जैसे १२।३० का अर्थ सूर्योदय के १२ घटी ३० पल बाद, यानी लगभग ५ घंटे बाद। यह पृष्ठ दोनों देता है: घड़ी का समय और घटी-पल। घंटा:मिनट में २४ से ऊपर का समय (जैसे २६:१५) अगले दिन सूर्योदय से पहले का है, क्योंकि हिन्दू दिन सूर्योदय से सूर्योदय तक चलता है। (घटी-पल परिवर्तक)
पृष्ठ का कोना पकड़कर बाईं ओर खींचें तो अगला दिन, दाईं ओर तो पिछला। दिनांक पर टैप करके किसी भी दिन का पृष्ठ खोलें। बड़ी स्क्रीन पर पञ्चाङ्ग खुली पुस्तक की तरह दो पृष्ठों में दिखता है।
छापने के लिए पूरे महीने या एक पक्ष की सारणी — हर दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, व्रत-पर्व, भद्रा और पञ्चक, A4 के एक पन्ने पर: मासिक पञ्चाङ्ग।