रोज़ का पञ्चाङ्ग होम स्क्रीन पर — विजेट व व्रत-स्मरण, हिन्दू कैलेंडर ऐप मेंऐप लें ›

मासिक हिंदी पंचांग — पूरा महीना एक पन्ने पर, छापने के लिए

काशी के पुस्तकाकार पञ्चाङ्गों की पक्ष-सारणी की तरह हर दिन की एक पंक्ति: तिथि, नक्षत्र और योग की समाप्ति घंटा:मिनट और सूर्योदय से घटी-पल दोनों में, सूर्योदय के समय का करण, चन्द्र राशि और उसका प्रवेश-समय, सूर्योदय, सूर्यास्त, दिनमान, चन्द्रोदय, सूर्योदय पर स्पष्ट सूर्य, और उस दिन के व्रत-पर्व, भद्रा व पञ्चक। हर पक्ष अपने शीर्षक के साथ अलग दिखता है। "पाक्षिक" चुनें तो एक पक्ष बड़े अक्षरों में।

"छापें" दबाएँ और A4 आड़ा (landscape) चुनें — पूरा महीना एक पन्ने पर आता है; वहीं से PDF भी सहेज सकते हैं। गणना वही है जो हिन्दू कैलेंडर ऐप में होती है — लाहिरी अयनांश, आपके चुने हुए स्थान के सूर्योदय से। ऊपर "स्थान" पर टैप करके अपना शहर चुनें।

सारणी कैसे पढ़ें

तिथि का अंक पक्ष के भीतर है — १ से १५, और अमावस्या ३०; पूर्णिमा और अमावस्या काले खाने में। २४ से ऊपर का समय (जैसे २६:१५) अगले दिन सूर्योदय से पहले का है, क्योंकि पञ्चाङ्ग का दिन सूर्योदय से सूर्योदय तक चलता है। एक खाने में दो पंक्तियाँ हों तो उस दिन दो तिथियाँ (या नक्षत्र) समाप्त हुए — दूसरी क्षय है। घटी-पल के लिए देखें घटी-पल परिवर्तक; एक दिन का पूरा पञ्चाङ्ग — मुहूर्त, चौघड़िया, होरा, ग्रह — दैनिक पञ्चाङ्ग में।